Q. अनलेडन वेट (यूएलडब्लयू) क्या है?
A. यूएलडब्लयू यानी अनलेडन वेट। यह वाहन का वह वजन है जब वाहन किसी भी यात्री, माल, या किसी अन्य वस्तु को नहीं ले जा रहा हो। यूएलडब्लयू में चेसिस का वजन, केबिन का वजन और लोडबोडी / ट्रेलर का वजन शामिल है। इसमें टैंक की क्षमता का 90% तक भरा हुआ डीजल का वजन, सभी प्रकार के कंसुमेबल जैसे की इंजन ऑयल, गियर ऑयल, आदि का टॉप-अप लेवल तक का वजन भी शामिल है। इसमें चालक दल के सदस्यों का वजन भी शामिल होता है। यूएलडब्लयू को कर्ब वेट के तौर पर भी जाना जाता है।
Q. अनलेडन वेट (यूएलडब्लयू) कैसे पता करें?
A. गणितीय रूप से, यूएलडब्लयू = जीवीडब्लयू - पेलोड
Q. अनलेडन वेट का क्या महत्व है?
A. अनलेडेन वेट के निम्नलिखित महत्व है:
Q. पेलोड क्या है?
A. पेलोड वह भार है जिसे कोई वाहन कानूनी रूप से ले जा सकता है। गणितीय रूप से, यह एक वाहन के जीवीडब्लयू या जीसीडब्लयू में से यूएलडब्लयू घटाकर आता है। 2015 से सरकार ने पंजीकृत जीवीडब्लयू या जीसीडब्लयू के 5% अधिक वजन तक गाड़ी को चलाने की अनुमति दी है। पेलोड को रेटेड लोड के रूप में भी जाना जाता है।
Q. पेलोड कैसे पता करें?
A. गणितीय रूप से,
ट्रक का पेलोड = जीवीडब्लयू (ग्रॉस व्हीकल वेट) - यूएलडब्लयू (अनलेडन वेट)
ट्रैक्टर ट्रेलर का पेलोड = जीसीडब्ल्यू (ग्रॉस कॉम्बिनेशन वेट) - (ट्रैक्टर का अनलेडन वेट + ट्रेलर का अनलेडन वेट)
Q. पेलोड का क्या महत्व है?
A. पेलोड के निम्नलिखित महत्व है:
Q. ग्रॉस व्हीकल वेट (जीवीडब्लयू) क्या है?
A. ग्रॉस व्हीकल वेट (जीवीडब्लयू) चेसिस के नीचे रखे गए प्रत्येक एक्सल का संयुक्त भार है, जहाँ प्रत्येक एक्सल की सीएमवीआर (सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स) के अनुसार एक निर्दिष्ट रेटिंग होती है।
Q. ग्रॉस व्हीकल वेट (जीवीडब्लयू) कैसे पता करें?
A. गणितीय रूप से, ग्रॉस व्हीकल वेट = अनलेडन वेट + पेलोड
Q. ग्रॉस व्हीकल वेट की क्या भूमिका है?
A. ग्रॉस व्हीकल वेट की निम्नलिखित भूमिकाएं है:
Q. ग्रॉस कॉम्बिनेशन वेट (जीसीडब्ल्यू) क्या है?
A. जीसीडब्ल्यू ट्रैक्टर और ट्रेलर के नीचे रखे गए प्रत्येक एक्सल का संयुक्त वजन है, जहां प्रत्येक एक्सल को सीएमवीआर के अनुसार एक निर्दिष्ट रेटिंग मिलती है।
Q. ग्रॉस कॉम्बिनेशन वेट (जीसीडब्ल्यू) कैसे पता करें?
A. गणितीय रूप से, ग्रॉस कॉम्बिनेशन वेट = ट्रैक्टर का जीवीडब्ल्यू + ट्रेलर का जीवीडब्ल्यू
Q. ग्रॉस कॉम्बिनेशन वेट (जीसीडब्ल्यू) की क्या भूमिका है?
A. ग्रॉस कॉम्बिनेशन वेट की निम्नलिखित भूमिकाएं है:
Q. भारत में वाणिज्यिक वाहनों की श्रेणियां क्या हैं?
A. कम से उच्चतम जीवीडब्ल्यू के आधार पर, भारत में वाणिज्यिक वाहनों की कई श्रेणियां हैं।
भारत में वाणिज्यिक वाहन की श्रेणियों की तालिका
जीवीडब्ल्यू ≤ 3.5 टन | एन1 | एन 1ए |
3.5 टन < जीवीडब्ल्यू ≤ 7.5 टन | एन2 | एन 2ए |
7.5 टन < जीवीडब्ल्यू ≤ 12 टन | एन2 | एन 2बी |
12 टन < जीवीडब्ल्यू ≤ 18.5 टन | एन3 2एक्सल रिजिड | एन 3ए |
18.5 टन < जीवीडब्ल्यू ≤ 28 टन | एन3 मल्टी एक्सल रिजिड | एन 3बी |
28 टन < जीवीडब्ल्यू ≤ 49 टन | एन3 मल्टी एक्सल रिजिड | एन 3सी |
30 टन < जीसीडब्ल्यू ≤ 55 टन | एन3 ट्रैक्टर | एन 3डी |
ओईएम के अनुसार टन भार वर्गीकरण तालिका
3.5 टन तक | एससीवी | स्मॉल कमर्शियल व्हीकल |
3.5 टन < जीवीडब्ल्यू ≤ 8 टन | एलसीवी | लाइट कमर्शियल व्हीकल |
8 टन < जीवीडब्ल्यू ≤ 16.02 टन | आईसीवी | इंटरमीडिएट कमर्शियल व्हीकल |
18.5 टन जीवीडब्ल्यू | एमसीवी | मीडियम कमर्शियल व्हीकल |
28 टन < जीवीडब्ल्यू ≤ 49 टन | एमएवी | मल्टी एक्सल व्हीकल |
30 टन < जीसीडब्ल्यू ≤ 55 टन | टीटी | ट्रैक्टर ट्रेलर |
* 18.5 टन - 55 टन को कुल मिलाकर एम एंड एचसीवी खंड कहा जाता है
Q. एक्सल क्या है?
A. एक्सल एक एग्रीगेट है जिस पर पहिए लगे होते हैं। एक्सल के प्रत्येक सेट के लिए सीएमवीआर के अनुसार पूर्वनिर्धारित टन भार रेटिंग होती है।
Q. सीएमवीआर द्वारा एक्सल रेटिंग
A. नीचे सीएमवीआर के अनुसार एम एंड एचसीवी के लिए एक्सल प्रकार और उनकी रेटिंग के लिए तालिका है: लिंक
Q. M&HCV का पूर्ण रूप क्या है?
A. M&HCV का पूर्ण रूप मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहन) है।
Q. मीडियम और हैवी वाणिज्यिक वाहनों (एम एंड एचसीवी) का टनेज केसे निर्धारित होता है?
A. एम एंड एचसीवी का टन भार अनुसार विन्यास चेसिस के नीचे रखे गए सभी एक्सल का संयुक्त भार है, जहां प्रत्येक एक्सल की सीएमवीआर के अनुसार एक निर्दिष्ट रेटिंग होती है।
Rigid Trucks
Tractor Trailers
© 2020 - 2022 LOGIQS CONSULTING.